HEALTH CAMP 2024

आज 17/12/2024 को दशहरा मैदान में हरसिद्धि छिंदवाड़ा फाउंडेशन के द्वारा HEALTH CAMP का आयोजन किया गया जिसमे संस्था के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे | कार्यक्रम का संचालन श्री मीनाक्षी वर्मा और अतुल वर्मा द्वारा किया गया | फिजियोथेरेपी हेल्थ कैंप के दौरान सबसे पहले कैंप की जगह पर बिस्तर, कुर्सियाँ और जरूरी उपकरण लगाए। फिर मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। फिजियोथेरेपिस्टों ने मसल्स टेस्टिंग, जॉइंट मूवमेंट चेकिंग और पॉश्चर एनालिसिस किया। जिन्हें गर्दन, पीठ, घुटनों और कंधों में दर्द था, उन्हें एक्सरसाइज बताई गई और कुछ को TENS, IFT, अल्ट्रासाउंड जैसी मशीनों से इलाज दिया। बुजुर्गों के लिए बैलेंस ट्रेनिंग और वॉकिंग प्रैक्टिस करवाई। बच्चों को गलत बैठने की आदतों से बचने की सलाह दी। फिर सभी को होम प्रोग्राम, एक्सरसाइज चार्ट और लाइफस्टाइल टिप्स दिए गए। लोगों ने राहत महसूस की और कैंप की सराहना की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *