INDEPENDENCE DAY 2024

15/08/2024 को हरसिद्धि छिंदवाड़ा फाउंडेशन मैं INDEPENDENCE Day मनाया गया जिसमे संस्था के सभी कर्मचारी बच्चे और उनके माता पिता उपस्थित रहे | कार्यक्रम का संचालन श्री मीनाक्षी वर्मा और अतुल वर्मा द्वारा किया गया | 

 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हमने कई सार्थक गतिविधियाँ कीं। सबसे पहले सुबह झंडारोहण किया, फिर राष्ट्रगान गया। बच्चों ने देशभक्ति गीत गाए और कविता पाठ किया। इसके बाद गरीब और जरूरतमंद बच्चों को किताबें और भोजन वितरित किया। आसपास की कॉलोनी में सफाई अभियान चलाया और लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया। पार्क में पौधारोपण किया और पर्यावरण के महत्व पर चर्चा की। स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में एक छोटी सी प्रदर्शनी लगाई, जिसमें बच्चों ने पोस्टर बनाए और भाषण दिए। दिन के अंत में सभी ने मिलकर एकता और देशभक्ति का संदेश दिया। इस तरह स्वतंत्रता दिवस को सेवा और समर्पण के साथ मनाया। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *