आज दिनांक 24/10/2024 को हरसिद्धि छिंदवाड़ा फाउंडेशन मैं World Polio Day मनाया गया जिसका मुख्य उद्देश्य लोगो को के Polio के विषय में जागरूक करना और उनमें सकारात्मक ऊर्जा को स्थापित करना |
जिसमे संस्था के सभी कर्मचारी बच्चे और उनके माता पिता उपस्थित रहे | कार्यक्रम का संचालन श्री मीनाक्षी वर्मा और अतुल वर्मा द्वारा किया गया |
विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर हमने पूरे जोश के साथ जागरूकता अभियान चलाया। सबसे पहले एक रैली निकाली, जिसमें बच्चों ने पोस्टर लेकर “पोलियो को जड़ से मिटाओ” जैसे नारे लगाए। फिर बैनर और फ्लेक्स लगाए, जिनमें पोलियो के लक्षण और बचाव के तरीके बताए गए। स्वास्थ्य केंद्र में जाकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलवाया और अभिभावकों को इसके महत्व के बारे में बताया। सोशल मीडिया पर जागरूकता पोस्ट डाली और एक छोटा सा नुक्कड़ नाटक भी किया, जिससे लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ा। डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया और अंत में सबने मिलकर यह संकल्प लिया कि जब तक पोलियो पूरी तरह समाप्त नहीं होता, तब तक यह प्रयास जारी रहेगा।

